सम्बंधित जानकारी
- कोच्चि के निकट ट्रेन पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे यात्री
- फिर मुश्किल में सलमान खान, अदालत से बोला झूठ, हो सकती है सात साल की सजा
- स्वामीनारायण संप्रदाय के पुरोहित पर रेप का आरोप, दो बार बनाया युवती को शिकार
- पुलिस ने बिटकॉइन स्टार्ट-अप के सह-संस्थापक को किया गिरफ्तार
- ढोंगी बाबा की करतूत, जोड़े से सामने करवाया सेक्स, अब सलाखों के पीछे
एमसीडी स्कूल के टैंक में मानव कंकाल मिलने से सनसनी
नई दिल्ली। रोहिणी जिले के अलीपुर इलाके में स्थित मुखमेलपुर गांव में एमसीडी के एक स्कूल में एक टैंक के भीतर से एक मानव कंकाल मिला है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन ने बुधवार शाम को इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बताया कि सफाई के काम में जुटे कुछ श्रमिकों ने टैंक में एक खोपड़ी और कुछ हड्डियां देखी। उन्होंने तत्काल इस बारे में स्कूल प्रशासन को सूचित किया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अपराध एवं फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। कंकाल कितना पुराना है, स्त्री का है या पुरुष का, यह एफएसएल की रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा।
पुलिस स्कूल प्रशासन और टैंक की देखरेख से जुड़े लोगों से भी पूछताछ कर रही है। (भाषा)
