1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dead body fell from ambulance in Vidisha
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021 (18:45 IST)

शर्मनाक! मौत का मजाक, विदिशा में एंबुलेंस से गिरा शव

Coronavirus
भोपाल। कोरोनावायरस (coronavirus) काल में एक से एक दिल दहलाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच, मध्यप्रदेश के वि‍दिशा से ऐसी खबर सामने आई है, जिसमें मौत को ही मजाक बना दिया। दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर जा रही एंबुलेंस से अचानक एक शव सड़क पर गिर गया। जिसने भी इस दृश्य को देखा, सन्न रह गया। 
 
बताया जा रहा है करीब 10 मिनट तक शव सड़क पर पड़ा रहा। शव गिरने के बाद लोगों ने चिल्लाकर एम्बुलेंस को रोका। जानकारी के मुताबिक विदिशा के अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से शवों को मुक्तिधाम ले जाया जा रहा था।
 
इसी दौरान एक शव सड़क पर गिर गया। बताया जा रहा है कि यहां भर्ती कोरोनावायरस के लगभग 12 मरीजों की मौत हो गई थी। जिस एंबुलेंस से शव ले जाए जा रहे थे, उस मध्यप्रदेश रक्त सहायता समिति, विदिशा लिखा हुआ था। 
ये भी पढ़ें
दिल्ली और आंध्र प्रदेश ने मांगी 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' ट्रेन सेवा, रेलवे ने दिया यह जवाब...