1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Dalit girl raped in Rajasthan, ABVP protests

राजस्थान में दलित लड़की से दुष्कर्म, ABVP ने किया विरोध प्रदर्शन

Dalit girl rape in Rajasthan
Jodhpur gangrape case : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने राजस्थान में एक दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर सोमवार को यहां बीकानेर हाउस पर विरोध प्रदर्शन किया।
 
एबीवीपी ने कांग्रेस के शासन वाले राजस्थान में बिगड़ती हुई कानून-व्यवस्था की आलोचना की। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि बीकानेर हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान उसके कई सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एबीवीपी के सदस्यों की हिरासत पर पुलिस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
 
एबीवीपी की दिल्ली इकाई के सचिव हर्ष अत्री ने कहा, राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिल्ली में बीकानेर हाउस के बाहर प्रदर्शन किया। जोधपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए छात्रों ने अपराध रोकने में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार की विफलता की निंदा की। 
 
अपने प्रेमी के साथ घर छोड़ने वाली 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ रविवार तड़के जोधपुर के पुराने जेएनवी विश्वविद्यालय परिसर के हॉकी मैदान में उसके प्रेमी के सामने तीन आरोपियों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का निधन