1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. daler mehndi farm house sealed

सिंगर दलेर मेहंदी को बड़ा झटका, सील हुआ गुरुग्राम का फार्महाउस

daler mehndi
गुरुग्राम। देश के जाने माने गायक दलेर मेहंदी का मंगलवार को गुरुग्राम के सोहना में दमदमा झील के पास फार्म हाउस को सील कर दिया गया। दलेर मेहंदी के फार्म हाउस के पास स्थित 2 और फॉर्म हाउस सील किया गया है। तीनों फार्महाउस लगभग 7 से 8 एकड़ में बने हुए थे।
 
जिला नगर नियोजक (DTP) अमित मधोलिया ने कहा कि ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे। इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था।
 
सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
कोविड पॉलिसी पर झुका चीन, कम करेगा लॉकडाउन के प्रभाव