1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cylinder explodes in UP's Azamgarh, 10 injured

UP के आजमगढ़ में सिलेंडर फटा, 10 लोग घायल

Gas Cylinder
आजमगढ़। यहां के डोडोपुर गांव में खाना बनाते समय एक घर में गैस सिलेंडर फट गया, जिससे करीब 10 लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है। इस दौरान अफरातफरी मची रही। पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुट गई है।

खबरों के अनुसार, निजामाबाद थाना क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने गांव में शुक्रवार शाम को एक महिला गैस पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस रिसाव के कारण सिलेंडर में आग लग गई। जब तक वह कुछ समझ पाती, अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया, जिससे घर की छत गिर गई।

इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर है। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस भी राहत कार्य में जुटी रही। सूचना मिलते ही सीओ सदर मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं।
अगला लेख
आगरा में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, डेंगू के मरीजों की बढ़ रही संख्‍या