बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cyber cell arrested a student of Mahatma Phule University
Written By
Last Modified: रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (21:24 IST)

साइबर सेल ने महात्‍मा फुले विश्‍वविद्यालय के छात्र को किया गिरफ्तार, Twitter पर करता था भद्दे पोस्‍ट..

साइबर सेल ने महात्‍मा फुले विश्‍वविद्यालय के छात्र को किया गिरफ्तार, Twitter पर करता था भद्दे पोस्‍ट.. - Cyber cell arrested a student of Mahatma Phule University
मुंबई। महाराष्ट्र साइबर अपराध शाखा ने टि्वटर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में अहमदनगर के एक विश्वविद्यालय के 29 वर्षीय पीएचडी छात्र को गिरफ्तार किया है।आरोपी व्यक्ति महिलाओं और महिला पत्रकारों को गाली देने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के हैंडल का इस्तेमाल कर रहा था।

एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ को 14 अक्टूबर को एक शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया था कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए एक विशेष टि्वटर हैंडल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्ति महिलाओं और महिला पत्रकारों को गाली देने के लिए माइक्रो ब्लॉगिंग साइट के हैंडल का भी इस्तेमाल कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी वाई-फाई-वीपीएन का इस्तेमाल कर रहा था और यह बताने की कोशिश कर रहा था कि वह मुंबई से सामग्री पोस्ट कर रहा है।

उन्होंने बताया कि साइबर शाखा ने ट्वीट का तकनीकी विश्लेषण किया और पाया कि आरोपी इसे अहमदनगर जिले के रहूरी स्थित महात्मा फूले कृषि विश्वविद्यालय से पोस्ट कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद एक साइबर टीम शुक्रवार को अहमदनगर गई और शनिवार को कुछ संदिग्धों पर छापेमारी की।

उन्होंने बताया कि साइबर टीम ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और आगे की जांच के लिए उन्हें लेकर मुंबई आई। उन्होंने बताया कि जांच दल ने बाद में मामले के मुख्य आरोपी को विश्वविद्यालय से गिरफ्तार किया तथा दो मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Gujarat : गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज टूटने से 60 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी