1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. CRPF jawan deployed for the security of Bihar BJP president found dead

बिहार भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा में तैनात CRPF जवान मिला मृत, स्वयं को गोली मारे जाने का अंदेशा

Bihar BJP president Dilip Jaiswal
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ का एक जवान पटना के एमएलसी फ्लैट्स में मंगलवार को मृत पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने आशंका जताई है कि आशुतोष कुमार मिश्रा (45) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।ALSO READ: UP के Fatehpur में वर्चस्व की लड़ाई गोलीबारी पर आई, 3 लोगों की मौत
 
एमएलसी फ्लैट 21 में जवान का शव मिला : पुलिस के अनुसार एमएलसी फ्लैट 21 में जवान का शव मिला है, जहां जायसवाल की सुरक्षा में तैनात सभी कर्मी रहते हैं। भाजपा नेता का फ्लैट इसी के बराबर में है। पुलिस उपाधीक्षक (सचिवालय-1) अनु कुमारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। सचिवालय पुलिस थाने ने मामले में जांच शुरू कर दी है।ALSO READ: बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी, किसने चलाई गोलियां?
 
अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मिश्रा ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। वे जायसवाल की सुरक्षा टीम के लिए हथियारों के प्रभारी भी थे। पुलिस ने उस जगह से एक पिस्तौल बरामद की है, जहां मिश्रा का शव मिला था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: संभल की जामा मस्जिद मामले में सुनवाई टली