बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी, किसने चलाई गोलियां?
bjp leader arjun singh news : पश्चिम बंगाल के भाटपारा में भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के आवास के बाहर अज्ञात बदमाशों ने बम फेंके और गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि यह हमला बुधवार देर रात हुआ जिसमें एक युवक घायल हो गया। सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वे मौके से भागने में सफल रहे।
बैरकपुर के पुलिस आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं है। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
क्या बोले अर्जुन सिंह : घटनाक्रम का विवरण देते हुए सिंह ने कहा कि रात करीब साढ़े 10 बजे मैंने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। मैं अपने करीबी सहयोगियों के साथ मजदूर भवन में था। मैं बाहर भागा और मेघना मोड़ की ओर चल पड़ा। जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, बदमाशों ने हम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सिंह ने दावा किया कि कम से कम पांच से सात गोलियां चलाई गईं। हमले के बाद, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने हमलावरों का पीछा किया और इस दौरान उनमें से एक नाले में गिर गया तथा घायल हो गया।A few minutes earlier, my office-cum-residence Majdoor Bhawan was targeted by the goons and Jehadis backed by @AITCofficial leaders and all this happened under the plan and protection of @bkpcitypolice.
— Arjun Singh (@ArjunsinghWB) March 26, 2025
The goons led by Namit Singh, son of the local councillor and accused in… pic.twitter.com/zoMG5DU9JT
किसने चलाई गोलियां : सिंह ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुनीता सिंह के बेटे नमित सिंह का हाथ है। पूर्व सांसद ने दावा किया कि उसने पुलिस के सामने गोलीबारी की। अंधाधुंध गोलीबारी और बमबारी हुई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इलाके में मेघना जूट मिल में श्रमिकों के दो समूहों के बीच विवाद के बाद हिंसा भड़की। इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के जगदल से विधायक सोमनाथ श्याम ने सिंह और उनके समर्थकों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।
श्याम ने कहा कि अर्जुन सिंह और उनके लोगों ने मेघना जूट मिल में काम करने वालों पर हमला किया तथा गोलियां चलाईं। युवक को सिंह ने गोली मारी और उनके समूह के हमले में तीन से चार अन्य लोग घायल हो गए। हम सिंह की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हैं, नहीं तो हम बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
इलाके में सुरक्षा सख्त : स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों सहित एक बड़ी पुलिस टुकड़ी को इलाके में तैनात किया गया। मौके से कारतूस के कई खोल और बम बरामद किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : arjun singh x account
Photo courtesy : arjun singh x account

