1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Cricket Coach Ramkaran Murdered in Sonipat

हरियाणा के सोनीपत में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या

Sonipat crime news
Sonipat Cricket coach murder : हरियाणा के सोनीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना में क्रिकेट कोच रामकरण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे वार्ड-12 की पार्षद सोनिया शर्मा के ससुर थे। बताया जा रहा है कि नगर पालिका चुनाव से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते ली हमलावरों ने रामकरण की जान ले ली। 
 
हमलावरों ने सोमवार को पूर्व क्रिकेट कोच रामकरण को तीन गोलियां मारी। उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि हमला उस समय हुआ जब रामकरण अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। आरोपी ने उनकी गाड़ी को रोका और फिर दनादन गोलियां मार दी।
 
आरोपी सुनील उर्फ लंबू नगर पालिका के कार्यवाहक चेयरमैन रह चुका है। बताया गया है कि नगर पालिका चुनाव की रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पार्षद चुनाव में रामकरण की बहू सोनिया ने आरोपी सुनील की पत्नी को हराया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें