सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में घटी कोरोना की रफ्तार, रात 11 बजे तक खुल सकेंगे दुकानें और रेस्तरां
- विपक्ष शासित राज्य सरकारों को परेशान करने के लिए अब सुरक्षा बलों का इस्तेमाल!
- खौफजदा प्रवासी मजदूरों को सेना और पुलिस कैंपों में मिली शरण, मकान मालिकों ने भी दिया आश्वासन
- #BoycottFabIndia के बाद कंपनी ने हटाया कपड़ों का विज्ञापन, दीवाली को ‘जश्न ए रिवाज’ कहा तो हुआ था विरोध
- नाचते-नाचते फॉरेंसिक एक्सपर्ट की दिल का दौरा पड़ने से मौत
कर्नाटक बीजेपी चीफ का विवादित बयान, राहुल गांधी को बताया ड्रग पेडलर
बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस चीफ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर विवादास्पद ट्वीट किया था। उन्होंने अपने ट्वीट पीएम मोदी को 'अनपढ़' बताया था। विवाद बढ़ने के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोदी को 'अनपढ़' बताने वाले अपने ट्वीट्स को वापस ले लिया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कन्नड़ में 'एक अनपढ़' कहा गया था। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट भी किया है।
वहीं कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष नलिन कुमार कतील का हुबली में विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी पार्टी को नहीं सुधार पा रहे हैं। ऐसे लोग हमारे प्रधानमंत्री की आलोचना करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने 7 साल के शासन में एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों को भी करारा जवाब दिया। भारत विश्व में सम्मानित राष्ट्र है। हमारे प्रधानमंत्री का पूरी दुनिया में सम्मान होगा। राहुल गांधी ड्रग पेडलर हैं, मैं यह नहीं कह रहा कि मीडिया यह कह रहा है।
दरअसल केपीसीसी के विवादित ट्वीट में हेब्बेट शब्द का उपयोग किया गया था जिसका प्रयोग एक ऐसे व्यक्ति के लिए कहा जाता है जो हस्ताक्षर करना नहीं जानता है जिसका अर्थ है अनपढ़। ट्वीट के तुरंत बाद केपीसीसी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया कि मैंने हमेशा माना है कि राजनीतिक बात के लिए नागरिक और संसदीय भाषा के मूल्यों का प्रयोग किया जाना आवश्यक है।
