1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Congress Aslam Sheikh Goldie Brar Threat

Mumbai : कांग्रेस MLA असलम शेख को 'गोल्डी बराड़' ने दी धमकी

Congress
मुंबई से कांग्रेस विधायक असलम शेख को एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना परिचय गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के तौर पर देते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और फोन कॉल करने वाले का पता लगाने के लिए टीम गठित की गई है।
 
बराड़ कनाडा में रह रहा है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और देश की कई राज्य पुलिस के लिए वह वांछित है। बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का कथित मास्टरमाइंड है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन कॉल शेख के निजी सहायक व वकील विक्रम कपूर के पास गुरुवार को उस वक्त आया जब पूर्व मंत्री मुंबई नगर निकाय के कार्यालय में मौजूद थे।
 
फोन कॉल करने वाले ने अपनी पहचान गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताई और शेख के निजी सहायक से कहा कि विधायक को 2 दिन में गोली मार दी जाएगी और फोन कॉल काट दिया।
 
अधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 506(2) (आपराधिक धमकी) और 507 (संचार के गोपनीय तरीके से आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 
शेख मौजूदा महाराष्ट्र विधानसभा में मुंबई के मलाड सीट से विधायक हैं। वह पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी सरकार में मुंबई के प्रभारी मंत्री थे। भाषा
अगला लेख
Israel-Hamas conflict : इसराइल में हमास के हमले में 10 नेपाली छात्रों की मौत, नेपाल दूतावास ने की पुष्टि