1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Conditions like cold wave due to fresh snowfall in Kashmir

Weather Update : कश्मीर में ताजा बर्फबारी के कारण शीतलहर जैसे हालात

Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई जिससे घाटी में शीतलहर जैसी स्थिति पुनः उत्पन्न हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह घाटी में दिन का तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में ताजा बर्फबारी हुई है। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा जिले के माछिल और जेड-गली इलाकों में एक फुट से लेकर 18 इंच के बीच बर्फबारी हुई। गुलमर्ग, बारामुला और सोनमर्ग में 7 इंच तक बर्फबारी हुई।
 
श्रीनगर में शुक्रवार रात से बारिश हो रही है। शनिवार को यहां ओले गिरे और बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के कारण दिन का तापमान कई डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
साल के इस मौसम के दौरान पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान सामान्य से छह से 7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार की शाम से मौसम में सुधार होने की उम्मीद है।
 
अगला लेख
'मृत' महिला जिंदा लौटी, पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की हुई थी पुष्टि