5% लोगों की वजह से मुंबई में लग सकता टोटल Lockdown
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच बृहन्मुंबई महानगरपालिका की महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि शहर के 5 फीसदी 'लापरवाह' लोगों की वजह से महानगर में संपूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) लगाया जा सकता है।
किशोरी पेडणेकर ने कहा कि मुंबई के 95 फीसदी लोग कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं, लेकिन 5 फीसदी लोग जो लापरवाही कर रहे हैं, उनकी वजह से समस्या पैदा हो रही है। ऐसे लोगों की वजह से दूसरों को भी तकलीफ हो रही है। ऐसे में मुझे लगता है कि शहर के ताजा हालात को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।
95% of Mumbaikars are adhering to COVID19 restrictions. The remaining 5% of people who are not following restrictions are causing problems to others. I think a complete lockdown should be imposed looking at the current COVID19 situation: BMC Mayor Kishori Pednekar#Mumbai pic.twitter.com/CtX56y9etI
— ANI (@ANI) April 17, 2021
उल्लेखनीय है कि अकेले मुंबई में शुक्रवार को 8 हजार 839 नए मामले सामने आए थे, जबकि 53 लोगों की मौत हो गई थी। मुंबई में 5 लाख 60 हजार से ज्यादा लोग अभी तक संक्रमित हो चुके हैं।

