1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Class 8 girl student raped by two classmates in Mumbai, case registered

मुंबई में 8वीं की छात्रा से 2 सहपाठियों ने किया दुष्‍कर्म, मामला दर्ज

rape
मुंबई। मुंबई के माटुंगा इलाके में स्थित एक निकाय स्कूल की कक्षा में 2 लड़कों ने 13 वर्ष की अपनी सहपाठी के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है। लड़की का उसके 2 सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे।

यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को हुई। माटुंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि लड़की का उसके 2 सहपाठियों ने तब यौन उत्पीड़न किया, जब उनके अन्य सहपाठी नृत्य अभ्यास के लिए कक्षा से बाहर गए थे। इस स्थिति का फायदा उठाकर दोनों आरोपी इस अपराध में लिप्त हुए।

उन्होंने कहा कि पीड़िता और आरोपी 8वीं कक्षा के छात्र हैं। अधिकारी ने कहा कि इस घटना ने लड़की को झकझोरकर रख दिया और उसने इस बारे में अपने परिवार के सदस्यों को बताया जिन्होंने तुरंत आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डीए और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग आरोपियों को एक किशोर अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें दक्षिण मुंबई के डोंगरी में किशोर हिरासत केंद्र भेज दिया और आगे की जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
मप्र : खरगोन दंगों में घायल युवक की बहन की शादी के लिए CM शिवराज ने भिजवाई 2 लाख की मदद