1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. clash between 2 groups in maharashtra ahmednagar

अहमदनगर में 2 समूहों के बीच झड़प, 10 गिरफ्तार

maharashtra
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में 2 समूहों के बीच झड़प से तनाव फैल गया। झड़प में शामिल लोगों ने कुछ वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया और पथराव किया। हादसे में 4 लोग घायल हो गए।
 
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम दोनों समूहों के बीच यह झड़प एक सोशल मीडिया मंच पर एक ‘स्टेटस’ को लेकर हुई थी। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है और इस संबंध में दंगे संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
 
अहमदनगर एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, 'गजराज नगर इलाके में एक मस्जिद के पास से गुजर रहे समूह के एक युवक को एक प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्यों ने कथित तौर पर पीटा, जिसके बाद दोनों समूहों के बीच झड़प शुरू हो गई।'
 
लिस अधीक्षक राकेश ओला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर भरोसा नहीं करने का आग्रह भी किया।
अगला लेख
अरुणाचल प्रदेश पर भारत को मिला अमेरिका साथ, चीन की नाम बदलने की हरकत से नाराज