1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Yogi Adityanath visited Ramlala

CM योगी पहुंचे अयोध्‍या, रामलला के किए दर्शन

Yogi Adityanath
Chief Minister Yogi Adityanath's visit to Ayodhya : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। यहां पहुंचने पर रामकथा पार्क में उनका स्वागत किया गया। वहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी मंदिर गए और उन्होंने संकट मोचन हनुमान के चरणों में शीश झुकाया। फिर वह सीधे रामलला के दर्शन करने पहुंचे। वहां भी उन्होंने ने मर्यादा पुरुषोत्तम की पूजा-अर्चना की।

एक बयान के मुताबिक शारदीय नवरात्रि के सप्तमी तिथि पर अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री ने शनिवार शाम श्रीराम जन्मभूमि परिसर का अवलोकन किया। यहां उन्होंने श्रमिकों का हालचाल जाना। इसके बाद वह जन्मभूमि के कार्यों की प्रगति से रूबरू हुए। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
अगला लेख
Gyanvapi case : अदालत ने ASI के सर्वेक्षण में ‘वजूखाना’ को शामिल करने की अर्जी खारिज की