1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chief Minister Pushkar Singh Dhami gifted development projects worth Rs 110 crore to Pauri

मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ

Chief Minister Pushkar Singh Dhami gifted development projects worth Rs 110 crore to Pauri
Chief Minister Pushkar Singh Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर सोमवार को जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे, जहां रामलीला मैदान में उन्होंने कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने 110.55 करोड़ रुपए की लागत वाली 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पौड़ी प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है। सरकार पौड़ी को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने संग्रहालय का भ्रमण कर विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों, एवं आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री द्वारा कंडोलिया महोत्सव को सरकारी कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कंडोलिया देवता को नमन करते हुए कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त मंच है।
मुख्यमंत्री धामी ने विश्वास जताया कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाएं और नई परियोजनाएं पौड़ी के समग्र विकास को गति देने के साथ-साथ क्षेत्र की पर्यटन, शिक्षा और रोजगार संबंधी संभावनाओं को भी नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि पौड़ी की धरती पर पहुंचकर उन्हें हमेशा शांति, आत्मीयता और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
इंदौर में मंदिर के 70 वर्षीय ट्रस्टी कैलाश मोदी की डंडे से पीट कर हत्या, शराबी चौकीदार ने किए ताबड़तोड़ वार, ये थी वजह