1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Chhota Rajan convicted in Jaya Shetty murder case

गैंगस्टर छोटा राजन मुंबई की होटल व्यवसायी जया शेट्टी की हत्या के मामले में दोषी करार

Chhota Rajan convicted in Jaya Shetty murder case by a special court in Mumbai
Chhota Rajan convicted : मुंबई की एक विशेष अदालत ने होटल व्यवसायी जया शेट्टी (Jaya Shetty) की हत्या के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन (Chhota Rajan) को गुरुवार को दोषी ठहराया। जया शेट्टी की 4 मई 2001 को उनके होटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश एएम पाटिल ने राजन को हत्या के लिए भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया।
 
वसूली की धमकियों के बाद हत्या कर दी थी : अदालत आज गुरुवार को दिन में राजन की सजा तय कर सकती है। जया शेट्टी मध्य मुंबई के गामदेवी में गोल्डन क्राउन होटल की मालकिन थीं। छोटा राजन गिरोह की ओर से जबरन वसूली की धमकियों का सामना कर रहीं जया शेट्टी को गिरोह के 2 कथित सदस्यों ने 4 मई 2001 को होटल की पहली मंजिल पर गोली मार दी थी।
 
छोटा राजन गिरोह से जबरन वसूली की धमकी मिलने की सूचना के बाद होटल व्यवसायी को पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी। लेकिन हमले से 2 महीने पहले शेट्टी के अनुरोध पर उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ED को नोटिस जारी