सम्बंधित जानकारी
- केरल के स्कूली पाठ्यक्रम में AI शामिल, AI लर्निंग मॉड्यूल शुरू करने की योजना का अनावरण
- Manipur: इंफाल घाटी में भारी बारिश व बाढ़ से 3 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित
- Maharashtra: जल संकट का प्रभाव एलोरा की गुफाओं व अन्य स्मारकों पर, टैंकरों से कर रहे आपूर्ति
- पुरी में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों के ढेर में धमाका, 15 झुलसे
- UP : महिला सिपाही ने थानेदार की आंखों में झोंकी मिर्ची, डंडे से की पिटाई
AC में धमाके से फ्लैट में लगी आग
blast in AC : उत्तर प्रदेश में नोएडा की एक आवासीय इमारत के फ्लैट में गुरुवार सुबह आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट के कारण लगी। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसायटी में हुई इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि स्थानीय और सोसायटी में रहने वाले लोगों ने अग्निशमन विभाग को पूर्वाह्न 10 बजकर 10 मिनट पर इमारत की 10वीं मंजिल के फ्लैट में आग लगने की सूचना दी।
उन्होंने बताया कि हमने तुरंत मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों को भेजा। लेकिन हमारे वाहनों के वहां पहुंचने से पहले ही सोसायटी में लगी अग्निशमन प्रणालियों ने 10 मिनट के भीतर आग को बुझा दिया।
चौबे ने बताया कि आग एसी (एयर कंडीशनर) में विस्फोट के कारण लगी थी। चूंकि पानी का छिड़काव करने वाली जैसी अग्निशमन प्रणालियां बिल्कुल ठीक से काम कर रही थीं इसलिए आग ज्यादा नहीं फैली और (फ्लैट के) एक कमरे तक ही सीमित रही।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में सोसायटी के एक फ्लैट से धुआं निकलता आ दिखाई दे रहा है।
Edited by : Nrapendra Gupta
