इस फेरबदल में 2009 बैच के IAS अफसर मनीष सिंह को फिर से आयुक्त जनसंपर्क की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। मनीष सिंह के पास परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी बना रहेगा। वहीं चार महीने पहले जनसंपर्क आयुक्त बनाए गए दीपक सक्सेना को हटा दिया गया है, उन्हें आबकारी आयुक्त बनाया गया है। वहीं, आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को अब राज्य सहकारी विपणन संघ (Markfed) का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सीनियर IAS अफसर अशोक वर्णवाल को अब लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग का जिम्मा दिया गया है। वहीं अब तक स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव रहे संदीप यादव अब वन विभाग के नए प्रमुख सचिव होंगे। उनके पास प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना @JansamparkMP pic.twitter.com/GAnkgeTAdu
— GAD, MP (@GADdeptmp) February 14, 2026