शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress leader Pawan Khera's statement regarding Prime Minister Narendra Modi's Assam visit
Last Modified: नई दिल्ली , शनिवार, 14 फ़रवरी 2026 (17:07 IST)

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

Pawan Khera's statement regarding PM Modi's Assam visit
Congress leader Pawan Khera News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के लिए मणिपुर की फ्लाइट की टिकट भी बुक कर दी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कहा कि मणिपुर वहां से दूर नहीं है, आप वहां भी जाइए। लेकिन अब पवन खेड़ा ने दावा किया है कि एयर इंडिया एयरलाइंस ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बुक टिकट को कैंसिल कर दिया है।

खबरों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी से हिंसा प्रभावित मणिपुर जाने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के लिए मणिपुर की फ्लाइट की टिकट भी बुक कर दी और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और कहा कि मणिपुर वहां से दूर नहीं है, आप वहां भी जाइए।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, प्रिय पीएम नरेंद्र मोदी हम समझते हैं कि चुनाव वाले राज्य हमेशा आपकी टॉप प्रायोरिटी होते हैं, लेकिन मणिपुर को छोड़ा नहीं जाना चाहिए। राज्य 2023 से जल रहा है और यह फिर से जल रहा है।
पवन खेड़ा ने तंज कसते हुए लिखा, आपके लिए इसे आसान बनाने के लिए हमने गुवाहाटी से इंफाल के लिए आपकी फ्लाइट भी बुक कर दी है। लेकिन अब पवन खेड़ा ने दावा किया है कि एयर इंडिया एयरलाइंस ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर बुक टिकट को कैंसिल कर दिया है। 
पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक और पोस्ट शेयर कर कहा, एयर इंडिया एयरलाइन तक को यह बात पता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर के दौरे पर नहीं जाएंगे, इसलिए मणिपुर के लोगों के लिए मैंने बिल्कुल नेक इरादे के साथ प्रधानमंत्री मोदी की जो मणिपुर की टिकट बुक की थी, उसे बिना मेरी जानकारी के चुपचाप कैंसिल कर दिया गया।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर