1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. The government will implement the respectful singing of the national anthem Vande Mataram in Madhya Pradesh
Last Updated : गुरुवार, 12 फ़रवरी 2026 (14:02 IST)

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन को मध्यप्रदेश में लागू करेगी सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

वंदे मातरम् के छह छंदों का गायन लागू करना प्रधानमंत्री मोदी की अभूतपूर्व पहल

The Indian flag, Bharat Mata in the picture and Vande Mataram in the caption
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रगान जन- गण-मन से पहले सभी कार्यालयों और स्कूलों में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के छह छंदों के गायन का निर्णय लिया है। यह अत्यंत सराहनीय एवं अभूतपूर्व पहल है। इसके जरिए पूरा देश अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करेगा। 
 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में हमारे वीर सेनानियों ने वंदे मातरम् गाते हुए स्वयं को देश के लिए बलिदान कर दिया। मध्यप्रदेश सरकार, केंद्र सरकार के इस निर्णय के साथ खड़ी है और वंदे मातरम् गायन के निर्णय को त्वरित रूप से प्रदेश में लागू कर रही है। सरकार राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के ससम्मान गायन को मध्यप्रदेश में लागू करने जा रही है।
ये भी पढ़ें
रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब