महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा
ऑस्ट्रेलियाई संसद में सोमवार को उस समय अजीब और चौंकाने वाला माहौल बन गया, जब सीनेट एस्टिमेट्स कमेटी की बैठक में बजट और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों से चर्चा अचानक संसद भवन के बाथरूम तक पहुंच गई।
मीडिया खबरों के मुताबिक बैठक के दौरान लिबरल सीनेटर जेन ह्यूम ने संसद भवन के जिम और वॉशरूम सुविधाओं में कथित 'यौन असमानता' (sexual का मुद्दा उठा दिया। उनके इस बयान से वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारी और राजनेता कुछ पल के लिए सन्न रह गए। दरअसल, मामला संसद के जिम में उपलब्ध कराए जा रहे कंडोम से जुड़ा था। सीनेटर ने सवाल उठाया कि इन सुविधाओं की उपलब्धता और वितरण में समानता है या नहीं।
जैसे ही यह मुद्दा सामने आया, बैठक का माहौल गंभीर से असहज हो गया और चर्चा का रुख पूरी तरह बदल गया।राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
कुछ लोग इसे स्वास्थ्य और जागरूकता से जुड़ा विषय बता रहे हैं, तो कुछ इसे संसद जैसे उच्च मंच पर उठाने के तरीके पर सवाल खड़े कर रहे हैं। कुल मिलाकर, बजट और सुरक्षा जैसे अहम विषयों के बीच बाथरूम बहस ने ऑस्ट्रेलियाई संसद में हलचल मचा दी और यह चर्चा अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही है। Edited by : Sudhir Sharma