गुरुवार, 12 मार्च 2026
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Zimbabwe stuns Australia with a 23 run victory in T20I World Cup
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026 (17:05 IST)

23 रनों से ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया बड़ा उलटफेर

Australia
AUSvsZIM ब्लेसिंग मुजारबानी (17 रन पर 4 विकेट) और ब्रेड इवांस (23 रन पर 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को शुक्रवार को 23 रन से हराकर टी 20 विश्व कप का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया।जिम्बाब्वे ने दो विकेट पर 169 रन का स्कोर बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया को 19.3 ओवर में 146 रन पर ढेर कर दिया।
उन्होंने 2007 टी20 विश्व कप में ताकतवर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया था और अब 2026 में उन्हें एक बार फिर हराया है।जिम्बाब्वे ने इस जीत से ना केवल उलटफेर किया है बल्कि टीम को सुपर 8 में पहुंचाने का एक बेहतरीन मौका दिया है।

जिम्बाब्वे ने ना केवल ऑस्ट्रेलिया को हराया है बल्कि उनके रन रेट को भी मार दी है। ऐसे में अगर इस ग्रुप में जिम्बाब्वे, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बराबर 6  अंक हुए तो सुपर 8 में वह 2 टीमें जाएंगी जिनका रन रेट बेहतर है।