US-Israel Strike : बंदर अब्बास में IRGC Navy Chief तांगसिरी की मौत?
अमेरिका और इजराइल को उस समय बड़ी सफलता मिली जब बंदर अब्बास में गोलाबारी के दौरान इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना के प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हार्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाय बंद करने के फैसले के पीछे तंगासिरी ने बड़ी भूमिका निभाई थी।
इजराइली समाचार पत्र द येरुशलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में गुरुवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से सटे बंदर अब्बास में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की नौसेना के प्रमुख अलीरेजा तांगसिरी की मौत हो गई।
रिपोर्ट में कहा गया है कि तांगसिरी के मारे जाने की बात कही गई है। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि तांगसिरी की मौत इजराइल के हमले से हुई है या अमेरिका में। ईरान ने अभी तांगसिरी के मारे जाने संबंधी खबरों की पुष्टि नहीं की है।
गौरतलब है कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के 26वें दिन भी दोनों और से भारी बमबारी हो रही है। इस बीच ईरान ने भारत समेत 5 मित्र देशों के जहाजों को हार्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दे दी है।
कौन थे अलीरेजा तांगसिरी
तांगसिरी ईरान-इराक युद्ध के दौरान एक नौसैनिक ब्रिगेड कमांडर थे। बाद में उन्होंने बंदर अब्बास में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर नेवी (आईआरजीसीएन) प्रथम नौसैनिक जिले का नेतृत्व किया। तांगसिरी 2018 से आईआरजीसी नौसेना के कमांडर के रूप में कार्य कर रहे थे। फरवरी 2025 में, उन्होंने ईरान के पहले ड्रोन वाहक का अनावरण किया। इसे उन्होंने ईरान के इतिहास में सबसे बड़ी नौसैनिक सैन्य परियोजना बताया। मार्च 2025 में, तंगसिरी ने चेतावनी दी थी कि यदि दुश्मन कोई गलती करते हैं, तो हम उन्हें नरक की गहराइयों में भेज देंगे।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें