1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Notice issued to ED on Arvind Kejriwal's petition

केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर ED को नोटिस जारी

Notice issued to ED on Arvind Kejriwal's petition
Notice issued to ED : दिल्ली की एक अदालत ने कथित आबकारी घोटाले (excise scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (money laundering) मामले में नियमित जमानत के अनुरोध वाली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) को नोटिस जारी किया। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने ईडी को शनिवार तक केजरीवाल की याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।

 
न्यायाधीश ने केजरीवाल की एक अन्य याचिका पर भी ईडी से जवाब मांगा है जिसमें उन्होंने नियमित जमानत याचिका स्वीकार नहीं किए जाने की स्थिति में चिकित्सा आधार पर एक सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया है। केजरीवाल फिलहाल इस मामले में 1 जून तक के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा दी गई अंतरिम जमानत पर हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सपा नेता आजम खां को 10 साल की कैद, 14 लाख का जुर्माना