• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. chandni chowk bridge demolished in Pune
Written By
Last Modified: रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (12:30 IST)

पुणे में ब्लास्ट कर गिराया पुराना पुल, करीब 600 किलोग्राम विस्फोटकों का इस्तेमाल

Pune
पुणे। पुणे के चांदनी चौक इलाके में नब्बे के दशक में बने एक पुराने पुल को शनिवार देर रात 600  किलो विस्फोट के जरिए ढहा दिया गया। पुल ढहाने के बाद मलबा हटाने के लिए कई अर्थमूवर मशीनों और ट्रकों की मदद ली गई। इस पुल को ढहाना, चांदनी चौक में यातायात की स्थिति को सुधारने के उद्देश्य वाली एक महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा है। चांदनी चौक इलाके में यातायात जाम की समस्या रहती है।
 
पुल को ढहाने के मद्देनजर मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया था। पुल के आसपास बड़ी संख्या में लोगों को एकत्रित होने से रोकने के लिए इलाके में धारा 144 लगाई गई थी। 
 
योजना के अनुसार, इस पुल के स्थान पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इस काम का जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) तथा स्थानीय नगरनिकाय प्राधिकारियों के पास है। पुल ढहाने को लेकर स्थानीय लोगों के बीच काफी उत्सुकता थी।
 
एनएचएआई प्राधिकारियों के साथ एडिफिस इंजीनियरिंग के एक दल ने पुल को ढहाने का जिम्मा संभाला था। इसी कंपनी ने इस साल अगस्त में नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को ढहा दिया था। विस्फोटक के मद्देनजर इलाके में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई और उनका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया।
 
जिला प्रशासन के अनुसार, पुल को ढहाने तथा मलबा हटाने के लिए पर्याप्त श्रमबल और मशीनरी को काम में लगाया गया ताकि रविवार को सुबह तक यातायात बहाल किया जा सके।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)
ये भी पढ़ें
मैच के बाद मैदान में 174 लोगों की मौत, जानिए क्यों मचा इंडोनेशिया के फुटबाल स्टेडियम में बवाल?