सम्बंधित जानकारी
- रामबन में नेशनल हाईवे पर सुरंग का एक हिस्सा ढहा, 7 लोग फंसे
- हैदराबाद : 56 साल के मरीज की किडनी से निकाले 206 स्टोन, 1 घंटे तक चला ऑपरेशन
- Nithari case : सुरेंद्र कोली को 14वीं बार सुनाई गई फांसी की सजा
- दिल्ली में फिर अग्निकांड, बवाना में एक फैक्टरी और वनक्षेत्र में लगी आग
- दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल सरकार की ‘मुख्यमंत्री घर-घर राशन योजना’ रद्द
लालू यादव के 17 ठिकानों पर CBI की रेड, दर्ज हुआ नया मामला
नई दिल्ली। CBI ने शुक्रवार तड़के दिल्ली से पटना तक लालू यादव के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई ने लालू के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।
सीबीआई ने रेलवे में नौकरियों के बदले उम्मीदवारों से जमीन लेने के आरोप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि यह घोटाला तब का है जब लालू प्रसाद यादव संयुक्त प्रगतिशील सरकार में रेल मंत्री थे।
उल्लेखनीय है कि लालू को पिछले माह ही चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है।
