Tejas Express में परोसे नाश्ते में इल्ली से मचा हड़कंप, यात्री ने रेलमंत्री से की शिकायत
नाश्ते में इल्ली निकलने से यात्रियों में नाराजगी
- तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में नाश्ते में इल्ली निकली
- आईआरसीटीसी और रेलमंत्री से की शिकायत
- तेजस एक्सप्रेस ट्रेन यात्री
खबरों के अनुसार, आज तेजस एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को परोसे गए नाश्ते उपमा में इल्ली इल्ली निकली। बाद में युवक ने ट्वीट के जरिए आईआरसीटीसी और रेलमंत्री से शिकायत की। युवक ने कहा कि जब मैं तेजस एक्सप्रेस ट्रेन से अहमदाबाद से भरूच जा रहा था।
इस बीच मुझे जो नाश्ता दिया गया, उसमें एक कीड़ा निकला। अगर मैंने खाना खा लिया होता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा, इस मामले में क्या कार्रवाई होगी? युवक के ट्वीट के जवाब में आईआरसीटीसी ने कहा कि ऐसा कड़वा अनुभव हमारा इरादा नहीं था। हम यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएंगे कि ऐसी घटना दोबारा न हो और इस संबंध में आपसे भी संपर्क किया जाएगा।
गौरतलब है कि ऐसी शिकायतें अक्सर होती रहती हैं। वंदेभारत एक्सप्रेस, तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी ट्रेन समेत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री अधिक किराया देकर यात्रा करते हैं। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी है। इस तरह के मामले चिंताजनक और विचारणीय हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

