1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. case against allu arjun on death in stampade in pushpa 2 premier

अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस, पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ में गई थी महिला की जान

allu arjun
Allu Arjun news in hindi : हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में महिला की मौत के मामले में फिल्म स्टार अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। इस मामले में अल्लू अर्जुन की सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होते ही तहलका मचा रही है।
 
पुलिस ने अब अल्लू अर्जुन, सुकुमार और उनकी टीम के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 105, 108 के तहत केस दर्ज कर चुकी है। विभिन्न संगठनों के नेताओं, मृत महिला के परिवार और वकीलों ने अल्लू अर्जुन और उनकी टीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ALSO READ: पुष्पा 2 के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन को देखने उमड़ी भीड़, भगदड़ में महिला की मौत
 
बुधवार रात हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म 'पुष्पा 2' का प्रीमियर शो रखा गया था। फैंस तब बेकाबू हो गए जब सुनने में आया कि अल्लू अर्जुन स्क्रीनिंग में पहुंचने वाले हैं। अपने फेवरेट स्टार को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और वहां भगदड़ मच गई थी। हादसे में रेवती नाम की महिला कि मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में अल्लु अर्जुन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। 
 
इस अफरा-तफरी में रेवती नाम की महिला की मौत हो गई। वहीं एक लड़के ही हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि वो उसका छोटा बेटा है। महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने पहुंची थीं। 
 
सुकुमार के निर्देशन में बनी 'पुष्पा 2 : द रूल' साल 2021 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'पु्ष्पा : द राइज' का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका में हैं। 'पुष्पा 2' को 10 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। 
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
7.0 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से थर्राया उत्तरी कैलिफोर्निया