1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bus falls in river in Banda

कोहरे का कहर, पुल तोड़कर बस नदी में गिरी

Bus accident
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शनिवार को राज्य परिवहन निगम की एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए केन नदी में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिनी ने बताया कि आज सुबह करीब नौ बजे बांदा से चित्रकूट की ओर जा रही बस घने कोहरे के कारण पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गई। इस हादसे में बस चालक की मृत्यु हो गई जबकि छह घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
शालिनी के मुताबिक बस में चालक समेत कुल सात लोग ही थे। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। बचाव एवं राहत कार्य जारी है। (वार्ता)
अगला लेख
केजरीवाल सरकार की बड़ी परीक्षा, सम-विषम पर फैसला आज...