• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bus catches fire in Thane, Maharashtra
Written By
Last Updated :ठाणे , रविवार, 30 जुलाई 2023 (14:35 IST)

महाराष्ट्र के ठाणे में बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री

महाराष्ट्र के ठाणे में बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 50 यात्री - Bus catches fire in Thane, Maharashtra
Maharashtra News : महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार सुबह परिवहन निगम की एक बस में आग लगने से उसमें सवार 50 यात्री बाल-बाल बचे। यात्री नारपोली से चेंदानी कोलीवाड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े 8 बजे सेंट्रल मैदान के पास वाहन में आग लग गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है।
 
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन टडवी ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
 
उन्होंने कहा कि ठाणे नगर परिवहन निगम (टीएमटी) की बस में सवार लगभग 50 यात्री नारपोली से चेंदानी कोलीवाड़ा की तरफ जा रहे थे, तभी सुबह करीब साढ़े आठ बजे सेंट्रल मैदान के पास वाहन में आग लग गई। टडवी ने बताया कि बस में आग लगने की बात पता चलते ही चालक और खलासी ने तुरंत सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला।
 
टडवी के मुताबिक, घटना के बाद स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ दल मौके पर पहुंचा और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह शार्ट-सर्किट हो सकती है।(सांकेतिक फोटो) 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
मनीष तिवारी ने क्यों बताया लोकसभा में पास विधेयकों को संवैधानिक रूप से संदिग्ध?