सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Brahma Kumaris chief Dadi Janki in the age of 104
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (11:32 IST)

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख दादी जानकी का निधन

Brahma Kumari
माउंट आबू। आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का निधन हो गया। वह 104 वर्ष की थी। उन्होंने माउण्ट आबू के ग्लोबल अस्पताल में गुरुवार देर रात दो बजे अंतिम सांस ली।
 
जानकी दादी का अंतिम संस्कार संस्थान के आबू रोड स्थित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में अपराह्न 3.30 बजे किया जाएगा। उनके निधन से देश विदेश में संस्था के अनुयाईयों में शोक की लहर फैल गई।
 
राजयोगिनी दादी जानकी दुनिया की एकमात्र महिला थी जिन्होंने मोस्ट स्टेबल माइंड इन वर्ल्ड का खिताब था।  विश्व के 140 देशों में उन्होंने ब्रह्माकुमारीज केन्द्रों की स्थापना कर लाखों लोगों के अन्दर एक सच्चे मानव के संस्कार का बीज बोया था।
 
दुनिया की दादी के नाम से मशहूर राजयोगिनी दादी जानकी का जन्म 1 जनवरी, 1916 को हैदराबाद सिंध (जो अभी पाकिस्तन में है) में हुआ था। दादी जानकी ने 21 वर्ष की उम्र में ही इस आध्यात्मिक पथ को अपना लिया था। सन् 1970 में भारतीय संस्कृति, मानवीय मूल्यों और राजयोग का संदेश देने के लिए पश्चिमी देशों का रुख किया था।
 
ब्रह्माकुमारीज संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि के देहावसान के पश्चात सन् 27 अगस्त, 2007 को वे संस्थान की मुख्य प्रशासिका बनी।
 
ये भी पढ़ें
कोरोना वायरस : विदर्भ में 5 लोग संक्रमित पाए गए, पिंपरी-चिंचवड़ में 3 मरीज हुए स्वस्थ