1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bomb rumor stirs up private school in Bengaluru

बेंगलुरु के निजी स्कूल में बम की अफवाह से हड़कंप

bengaluru
बेंगलुरु। बेंगलुरु के एक निजी स्कूल में बम होने के बारे में ईमेल से जानकारी मिलने के बाद पुलिस और स्कूल प्रशासन में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। बसवेश्वर नगर स्थित स्कूल प्रबंधन को बम रखे जाने की सूचना मिली थी।

इसके बाद, स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया, जो बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ता के साथ मौके पर पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्रों को कक्षाओं से बाहर ले जाया गया है और सुरक्षित स्थान पर रखा गया है तथा पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी गई है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने सुनिश्चित किया है कि छात्र सुरक्षित स्थान पर एकत्र हों। बम निरोधक दस्ता और श्वान दस्ता अपना काम कर रहे हैं। फिलहाल चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सब कुछ सुरक्षित है। हमारी पुलिस इसका ध्यान रख रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित अभिभावक भी स्कूल पहुंचे।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
Kanjhawala incident: युवती की सहेली को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया