1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MP Tejasvi Surya tied the knot

कर्नाटक के BJP सांसद तेजस्वी सूर्या विवाह बंधन में बंधे, कौन हैं उनकी दुल्हन?

शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं।

BJP MP Tejasvi Surya tied the knot
बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद व भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejasvi Surya) और कर्नाटक शास्त्रीय संगीत गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद (Shivashri Skandaprasad) गुरुवार को विवाह के बंधन में बंध गए। विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ।ALSO READ: अरेंज मैरिज हो या प्रेम विवाह, हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए अपनाएं ये फ़ॉर्मूले

आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया : पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेन्द्र, केंद्रीय मंत्री वी सोमन्ना और अर्जुन राम मेघवाल सहित भाजपा के कई शीर्ष नेताओं के साथ-साथ पार्टी के कई सांसद और विधायक भी समारोह में शामिल हुए। आला नेताओं ने तेजस्वी और शिवश्री को आशीर्वाद भी दिया। इस साल की शुरुआत में कई खबरों में यह जानकारी दी गई थी कि सूर्या, शिवश्री से विवाह करेंगे।ALSO READ: कचरा मुक्त विवाह समारोह और सफल विवाहित जीवन ही सस्टेनेबल: जनक पलटा
 
शिवश्री बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और परास्नातक हैं : शिवश्री ने बायोइंजीनियरिंग में स्नातक और चेन्नई संस्कृत कॉलेज से परास्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह एक भरतनाट्यम नृत्यांगना भी हैं। हाल ही में 34 वर्षीय सांसद तेजस्वी और शिवश्री आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के आश्रम गए थे और उनका आशीर्वाद लिया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
भस्मक में हर घंटे डाला जा रहा Union Carbide का 180 किलोग्राम कचरा