1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. BJP MLA on Karnataka yeddiurappa government

संकट में येदियुरप्पा सरकार, क्या अप्रैल में मिलेगा कर्नाटक को नया सीएम, भाजपा विधायक के बयान पर बवाल...

Karnataka
बेंगलुरु। भाजपा विधायक बासनगौड़ा पाटिल यतनाल के एक बयान से शनिवार को कर्नाटक की राजनी‍ति एक बार फिर कर्नाटक गरमा गए। अब सवाल उठ रहा है कि क्या 13 अप्रैल के बाद येदियुरप्पा कर्नाटक के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। 
 
बीजापुर शहर से भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने संकेत दिया कि उगादी के बाद कर्नाटक को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। नया मुख्यमंत्री राज्य के उत्तरी भाग से होगा।
 
उन्होंने कहा कि मुझे यहां हाथ फैलाकर मंत्री पद नहीं मांगना पड़ेगा। मैंने कहा है कि हमारा अपना व्यक्ति (मुख्यमंत्री) आएगा जो उन्हें मंत्री का पद दे सकता है। उन्होंने कहा कि मैंने कहा है कि उत्तर कर्नाटक का कोई व्यक्ति आएगा... यह होगा ... प्रतीक्षा करें और देखें।
 
उल्लेखनीय है कि बासनगौडा ने पिछले कई महिनों येदियुरप्पा के खिलाफ बोल रहे हैं। उन्होंने अक्टूबर में भी कहा था कि येदियुरप्पा लंबे समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आलाकमान ने तय किया है कि उनका उत्तराधिकारी उत्तर कर्नाटक क्षेत्र से होगा।
अगला लेख
31 जनवरी : किसान आंदोलन समेत इन खबरों पर आज रहेगी सबकी नजर