बिहार में बड़ा हादसा, मगध एक्सप्रेस की कपलिंग टूटी, 2 हिस्सों में बंटी ट्रेन
Bihar train accident : बिहार के बक्सर जिले में तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्सप्रेस (20802) की कपलिंग टूट गई। इससे ट्रेन 2 हिस्सों में बंट गई।
पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्रा ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 11.08 बजे तुरीगंज और रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने बताया कि डाउन लाइन में त्रिवेणीगंज-रघुनाथपुर के बीच ट्रेन के इंजन से 13वें नंबर के डिब्बा एस-7 और इंजन से 14वें नंबर के डिब्बा एस-6 के बीच का कपलिंग अचानक टूट गया।VIDEO | Magadh Express decoupled on Buxar-DDU-Patna rail section.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 8, 2024
(Source: Third Party)#Trainderailment pic.twitter.com/assF7s4lYJ
सीपीआरओ ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बचाव दल के साथ-साथ तकनीकी दल भी मौके पर पहुंच गए हैं और अधिकारी इसे जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
डाउन लाइन पर ट्रेन यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ है, इसे एक घंटे में बहाल कर दिया जाएगा। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कराई जाएगी।
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta

