• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Bihar Road Accident: 8 Killed as Truck Rams into Roadside Eatery in Nalanda District
Written By
Last Modified: रविवार, 28 मार्च 2021 (23:01 IST)

दर्दनाक सड़क दुर्घटना : अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे मौजूद दुकान में घुसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

Traumatic road accident
राजगीर। बिहार में नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक से कुचलकर 8 लोगों की मौत हो गयी तथा कई अन्य घायल हो गए।
 
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रहा था उसी समय तेल्हाड़ा थाना गेट के समीप ट्रक ने अनियंत्रित होकर दुकानों के पास खड़े लोगों को कुचल दिया। इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।
 
हिलसा पुलिस उपाधीक्षक कृष्ण मुरारी शरण ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आक्रोशित लोगों ने उक्त ट्रक में आग लगा दी है और उनके द्वारा पुलिस पर किए गए पथराव में कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।  हादसे में जख्मी हुए लोगों को स्थानीय सरकारी अस्पताल और निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है।
 
4-4 लाख रुपए का मुआवजा : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना काफी दुःखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों का निःशुल्क समुचित इलाज का निर्देश दिया है। साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलाधिकारी नालंदा द्वारा सभी 5 मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपए अनुग्रह अनुदान उपलब्ध करा दिया गया है।