1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Bhaiya Duj, DTC Bus, Free Bus Tour

भैयादूज पर डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा

Bhaiya Duj
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने भैयादूज के मौके पर 21 अक्टूबर को दिल्ली परिवहन निगम  (डीटीसी) की बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की है।
 
डीटीसी की तरफ से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि भैयादूज पर्व पर 21  अक्टूबर को सरकार ने निगम की वातानुकूलित और गैरवातानुकूलित सभी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की सभी बसों में सुबह 8 से रात के 10 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
 
निगम ने कहा है कि त्योहार को देखते हुए यात्रियों की संभावित संख्या को ध्यान में  रखकर यातायात निरीक्षकों की अधिक से अधिक तैनाती की जाएगी जिससे कि यात्रियों को  हर तरह की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके अलावा निगम यात्रियों की  सुविधाओं के लिए अधिक से अधिक बसों को सड़कों पर उतारेगा। (वार्ता)
अगला लेख
आजम का दावा, ताजमहल को डायनामाइट से उड़ाने की साजिश