1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Diwali gift to govt employee

बिहार में सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

government employee
पटना। बिहार सरकार ने सातवें राज्य वेतन आयोग की अनुशंसा के आधार पर महंगाई भत्ते में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी कर अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बुधवार को दिवाली का एक और तोहफा दिया।
 
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बताया कि सरकार के इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी देने से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत से बढ़कर पांच प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय 01 जुलाई 2017 से प्रभावी हो गया है।
 
मेहरोत्रा ने बताया कि बैठक में पुनरीक्षित वेतन संरचना में वेतन या पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता अब चार प्रतिशत से बढ़कर पांच प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि महंगाई भत्ते में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी होने से सरकार को प्रतिवर्ष 240.56 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने होंगे। (वार्ता)
अगला लेख
केपटाउन हवाई अड्डे पर गोलीबारी, दो घायल