शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. assam government in action on child marriage
Written By
Last Modified: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (12:06 IST)

बाल विवाह के खिलाफ एक्शन में असम सरकार, 800 गिरफ्तार

बाल विवाह के खिलाफ एक्शन में असम सरकार, 800 गिरफ्तार - assam government in action on child marriage
Assam news in hindi : असम में बाल विवाह के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई के दूसरे चरण में मंगलवार को 800 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
 
इस साल की शुरुआत में अभियान के पहले चरण में राज्य भर से हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
 
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के तहत असम पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 800 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह अभियान तड़के शुरू हुआ।'
 
उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है, यानी इस सामाजिक बुराई से संबंधित मामलों में गिरफ्तार किए जाने वाले लोगों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
 
ये भी पढ़ें
भारत का कनाडा को बड़ा झटका, 40 राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा