सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द, रेल यातायात प्रभावित
- इंदौर में भारी बारिश के बीच निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की मौत
- इंदौर में धूल भरी आंधी, बिजली गुल, कई जगह होर्डिंग गिरे, यातायात प्रभावित
- दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, घने कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित
- Weather Update: कश्मीर से यूपी तक शीतलहर और कोहरे का कहर, सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित
इंदौर में शनिवार को भारी बारिश, गणेश पंडाल बहा, कार भी पानी में बही
Heavy rain in Indore: इंदौर शहर और आसपास के इलाकों में शनिवार को तेज बारिश हुई। सड़कों पर पानी ही पानी नजर आ रहा था। शहर के प्रजापत नगर में गणेश पंडाल बह गया। एक कार भी बहते हुए नजर आई। एक जानकारी के मुताबिक शहर में करीब 3 इंच पानी गिर गया। बारिश के कारण शहर के यातायात पर भी असर हुआ।
शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण बीआरटीएस, इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स के सामने, रिंग रोड, सुपर कारिडोर, प्रजापत नगर, लालबाग सहित कई स्थानों पर जल जमाव हो गया और सड़कें पर पानी भर गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ा। सड़कों पर पानी के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन भी सड़कों पर बंद हो गए। इससे भी लोग काफी परेशान हुए।
इंदौर के पूर्वी हिस्से के मुकबाले पश्चिमी हिस्से में ज्यादा बारिश हुई। एयरपोर्ट क्षेत्र में शाम 5.30 बजे तक तीन घंटे में 77.7 मिमी वर्षा हुई। वही रीगल इलाके में शाम 7 बजे तक 52.25 मिमी वर्षा हुई। शनिवार को हुई भारी बारिश ने शहर को काफी राहत दी। अगस्त माह का कोटे की भी इससे भरपाई हो गई।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
