1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Many trains of Rajasthan cancelled due to heavy rains in Punjab

पंजाब में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनें रद्द, रेल यातायात प्रभावित

train
Many trains of Rajasthan canceled: पंजाब (Punjab) में भारी बारिश के कारण राजस्थान की कई ट्रेनों (many trains) को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल पर भारी बारिश के कारण कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-17 पर तकनीकी समस्या उत्पन्न हो गई जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।ALSO READ: रेलवे का बड़ा ऐलान, 150 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जानिए क्‍या है वजह
 
उन्होंने बताया कि इसके कारण गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर, गाड़ी संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी, गाड़ी संख्या 12413 अजमेर-जम्मूतवी, गाड़ी संख्या 12414 जम्मूतवी-अजमेर, गाड़ी संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती और गाड़ी संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी 31 अगस्त को रद्द रहेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 19415 साबरमती- श्री माता वैष्णोदेवी कटरा और गाड़ी संख्या 19107 भावनगर टर्मिनस- एमसीटीएम उधमपुर भी 31 अगस्त को रद्द रहेंगी।(भाषा)ALSO READ: PM मोदी ने कोलकाता में 3 नए मेट्रो रेल मार्गों को दिखाई हरी झंडी
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
चीन की वुल्फ वॉरियर रणनीति के आगे झुक गए ट्रम्प