1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Assam cabinet expansion

सीएम सरमा ने किया असम मंत्रिमंडल का विस्तार, 4 नए मंत्रियों ने ली शपथ

himanta biswa sarma
Assam cabinet expansion: असम (Assam) के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और 4 मंत्रियों ने शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (Laxman Prasad Acharya) ने 4 नए मंत्रियों प्रशांत फूकन, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल और रूपेश गोआला को मंत्री पद की शपथ दिलाई।ALSO READ: असम में बैन हुआ गोमांस, होटल-रेस्तरां में नहीं परोसा जा सकेगा बीफ, CM हिमंता बिस्वा सरमा का ऐलान
 
सभी भाजपा के विधायक : ये सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य मौजूद थे। फूकन डिब्रूगढ़ से 4 बार, पॉल पाथरकांडी से 2 बार जबकि राय और गोआला क्रमश: लखीपुर और डूम डूमा से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं।ALSO READ: असम के CM हिमंत का बड़ा फैसला, करीमगंज जिले का बदला नाम
 
फुकन और गोला क्रमश: ऊपरी असम चाय जिलों डिब्रूगाह और तिनसुकिया का प्रतिनिधित्व करते हैं जबकि पॉल और राय 2 बराक घाटी जिलों श्रीभूमि (पूर्व में करीमगंज) और कछार से हैं। सरमा अब 19 सदस्यीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पेट में लगी गोली, यात्रियों की जान बचाने के लिए चलाता रहा जीप