सम्बंधित जानकारी
- असम में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, घुसपैठिए को बांग्लादेश वापस भेजा
- असम विधानसभा के नमाज के फैसले को लेकर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
- असम की हिमंता बिस्वा सरकार का बड़ा फैसला, जुमे की नमाज के लिए नहीं मिलेगा ब्रेक
- असम विधानसभा में मुस्लिम विवाह और तलाक एक्ट हुआ पास, विपक्ष ने किया विरोध
- असम ने एसडीजी सूचकांक में अपनी स्थिति सुधारी : हिमंत विश्व शर्मा
असम के CM हिमंत का बड़ा फैसला, करीमगंज जिले का बदला नाम
Assam News : असम सरकार ने बृहस्पतिवार को बराक घाटी के करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि कर दिया। जिला मुख्यालय करीमगंज टाउन का नाम भी बदलकर श्रीभूमि टाउन कर दिया गया है।
एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई है। जिला मुख्यालय करीमगंज टाउन का नाम भी बदलकर श्रीभूमि टाउन कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव मुकेश चंद्र साहू ने अधिसूचना में कहा है कि असम के राज्यपाल ने करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि जिला और करीमगंज टाउन का नाम बदलकर श्रीभूमि टाउन कर दिया है।
इसमें कहा गया है कि बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू होगा। असम मंत्रिमंडल ने मंगलवार को करीमगंज जिले का नाम बदलकर श्रीभूमि करने का निर्णय लिया था। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा, 100 साल से भी पहले कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने असम के आधुनिक करीमगंज जिले को श्रीभूमि (मां लक्ष्मी की भूमि) बताया था।
मुख्यमंत्री कहा, आज असम कैबिनेट ने अपने लोगों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि जिले का नाम बदलने का निर्णय जिले के लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करता है। शर्मा ने कहा, हम उन नामों को बदलना जारी रखेंगे जिनका कोई शब्दकोश संदर्भ या कोई अन्य ऐतिहासिक साक्ष्य नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम यह काम लंबे समय से कर रहे हैं और यह एक सतत प्रक्रिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले का नाम बदलने से इसे एक अलग पहचान मिलेगी और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को मान्यता मिलेगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
