1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. assam government big decision on namaz break

असम की हिमंता बिस्वा सरकार का बड़ा फैसला, जुमे की नमाज के लिए नहीं मिलेगा ब्रेक

assam government
Assam government on juma break : असम की हिमंता बिस्वा सरकार ने शुक्रवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए जुमे की नमाज के लिए 2 घंटे के ब्रेक पर रोक लगा दी। ALSO READ: असम विधानसभा में मुस्लिम विवाह और तलाक एक्‍ट हुआ पास, विपक्ष ने किया विरोध
 
असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि असम विधानसभा ने 2 घंटे की जुम्मा छुट्टी को खत्म करके उत्पादकता को प्राथमिकता दी है और औपनिवेशिक बोझ के एक और अवशेष को त्याग दिया है।
 
उन्होंने कहा कि यह प्रथा 1937 में मुस्लिम लीग के सैयद सादुल्ला द्वारा शुरू की गई थी। इस ऐतिहासिक फैसले के लिए स्पीकर बिस्वजीत दैमारी और हमारे विधायकों का मैं आभार व्यक्त करता हूं।
 
इससे पहले असम विधानसभा ने गुरुवार को एक विधेयक पारित किया जिसमें मुस्लिमों के विवाह और तलाक पंजीकरण से संबंधित एक कानून को निष्प्रभावी किया गया है। विपक्षी दलों ने इस फैसले की निंदा करते हुए इसे मुस्लिमों के साथ भेदभाव वाला तथा चुनावी साल में मतदाताओं के ध्रुवीकरण वाला बताया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
CM ममता बनर्जी की PM मोदी को चिट्ठी, कहा रेप जैसे कृत्यों की केवल एक ही सजा