1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Arvinder Singh Lovely joins congress

अरविंदर सिंह लवली फिर कांग्रेस में शामिल

Arvinder Singh Lovely
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली शनिवार को फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे कुछ महीने पहले उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी।
 
लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने आज पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इससे पहले वह दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन से भी मुलाकात कर चुके थे।
 
माकन के साथ ही दिल्ली इकाई के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीसी चाको ने लवली का पार्टी में एक बार फिर से स्वागत किया। (भाषा) 
अगला लेख
2050 तक दुनिया में सबसे ज्यादा होगी मुस्लिम जनसंख्या