गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Thane, Maharashtra, gas leak, death
Written By
Last Updated : शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (01:13 IST)

ठाणे में रिसी गैस, एक की मौत, 11 घायल

Thane
ठाणे। महाराष्ट्र में कल्याण जिले के शाहद में स्थित रेयॉन विनिर्माण इकाई में संदिग्ध खतरनाक गैस का रिसाव होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि 11 अन्य बीमार पड़ गए। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना गुरुवार देर रात की है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इकाई में 3 विभिन्न गैसों के मिश्रण की प्रक्रिया चल रही थी तभी रात करीब 11.30 बजे कर्मचारियों ने जी मचलाने, आंखों में जलन और दम घुटने की शिकायत की। ऐसा खतरनाक गैस के रिसाव से हो सकता है।

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि दम घुटने से 34 वर्षीय संजय शर्मा की मौत हो गई और उल्लासनगर थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक कल्याण के एक निजी अस्पताल में 11 अन्य कर्मचारियों को भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)