1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. arnav saini will see chandrayaan landing with Pm modi

हरियाणा का अर्णव देखेगा पीएम मोदी के साथ चंद्रयान 2 की लैंडिंग

arnav saini
हरियाणा में सोनीपत जिले के खरखौदा शहर का अर्णव सैनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बेंगलुरु में चंद्रयान2 के चांद की सतह को छूने के खास अवसर का साक्षी बनेगा। भारत सरकार की स्पेस क्विज प्रतियोगिता जीतने के कारण अर्णव को यह खास मौका मिलेगा। 
 
इस खबर के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री के साथ बैठकर भारत की इस उपलब्धि को देखना ‍अर्णव के लिए वाकई बड़ी उपलब्धि है। अर्णव खरखौदा में एसीटी कंप्यूटर सेंटर संचालक रामसिंह सैनी और नूतन सैनी का बेटा है। वह 8वीं कक्षा का छात्र है। 
 
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारत सरकार की ओर से स्पेस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस परीक्षा में अव्वल रहने वाले प्रत्येक राज्य के दो विद्यार्थियों का चयन चंद्रयान-2 को चांद की सतह पर उतरते हुए लाइव देखने के लिए किया गया है। अर्णव इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा में प्रथम आया था। अब अर्णव से ई-मेल पर सभी जानकारियां मांगी गई हैं। 
अगला लेख
INX Media case : चिदंबरम की सुप्रीम कोर्ट में ही होगी सुनवाई, तिहाड़ से मिली राहत