शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan 2 sent first picture of moon
Written By
Last Modified: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (22:47 IST)

चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद

चंद्रयान-2 ने भेजी चंद्रमा की पहली तस्वीर, ऐसा दिखता है चांद - Chandrayaan 2 sent first picture of moon
चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहे चंद्रयान-2 ने वहां से चंद्रमा की पहली तस्वीर भेजी है। इस तस्वीर में चंद्रमा धरती से दिखने वाले चंद्रमा से काफी अलग दिख रहा है।
 
इसरो ने चंद्रयान-2 की तस्वीर ट्वीट की है। इसरो ने अपने ट्वीट में लिखा है- देखें चंद्रयान 2 की खींची गई चंद्रमा की पहली तस्वीर।
 
इसरो ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'चंद्रयान-2 , विक्रमलैंडर की ओर से कैद की गई चंद्रमा की पहली तस्वीर देखिए जो 21 अगस्त, 2019 को चंद्रमा की सतह से 2,650 किलोमीटर की ऊंचाई से ली गई है। इस तस्वीर में मारे ओरिएंटल बेसिन और अपोलो क्रेटर नजर आ रहे हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि अंतरिक्ष एजेंसी ने चार अगस्त को चंद्रयान-2 उपग्रह से ली गई पृथ्वी की तस्वीरों का पहला सेट जारी किया था।